The Humble Beginning
साल 2006 में, जब शिक्षा तक पहुंचना मुश्किल था, तब D.S. Middle School की शुरुआत एक साधारण कच्चे मकान (Slum area) से हुई थी। उस समय समाज पुरुष-प्रधान था और महिलाओं का आगे आना एक चुनौती थी।
हमारी सचिव, श्रीमती अरुणा गुप्ता जी ने अहमदाबाद से शिक्षा प्राप्त करने के बाद, इन सामाजिक रूढ़ियों से लड़ने का फैसला किया। उनका एक ही सपना था - हर वर्ग के बच्चे को समान और बेहतरीन शिक्षा मिले।
